फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तमिलनाडु से आए सात लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप, गांव में हंगामा

Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Jul 2026 03:16 PM IST

मोहनलालगंज के भरसवा गांव में बुधवार की रात धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि तमिलनाडु से आए कुछ लोग ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गांव के एक मकान में बाहरी लोगों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और मकान को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से आए लोग लंबे समय से गांव में सक्रिय हैं और पहले भी कई लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराकर ईसाई बना चुके हैं। इसी आरोप को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें