लालकुआं स्थित शशिभूषण बालिका डिग्री कॉलेज परिसर में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।