समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम यहां पर आशीर्वाद लेने के लिए आए थे क्योंकि असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने डेयरी बनवाई थी जिससे गरीबों का लाभ हो और गायों की भी देखभाल हो लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं।