फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वास्थ्य शिविर में 65 लोगों ने कराई जांच, निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सौंदर्य शिविर का आयोजन किया गया

जानकीपुरम सेक्टर-4 में आशाश्रय फाउंडेशन एवं लेडी लेपर्ड वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सौंदर्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 65 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। शिविर में मौजूद आशाश्रय फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा मिश्रा और लेडी लेपर्ड वेलफेयर की वर्षा दीक्षित ने बताया कि दोनों संस्थाएं मिलकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों का झुकाव प्राकृतिक चिकित्सा की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बिना दुष्प्रभाव के उपचार संभव हो पा रहा है। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी गई और उनके निदान के लिए उपयुक्त उपचार व सावधानियां भी बताई गईं। आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें