फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बहराइच

सावन के सोमवार पर जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही मंदिरों के कपाट खुलने के साथ भक्तों की कतारें लग गईं। पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर से लेकर मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर और नवाबगंज के बाबा मंगलीनाथ शिवमंदिर तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। सिद्धनाथ मंदिर में महंत रवि गिरी महाराज की अगुवाई में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कराया गया। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों ने बोल बम के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया। नवाबगंज के बाबा मंगलीनाथ मंदिर में भी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। सावन सोमवार को देखते हुए प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी रही। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करते रहे और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें