फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत लखनऊ में वॉल पेंटिंग, अलीगंज में उकेरे जा रहे संदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर वॉल पेंटिंग का कार्य जारी है। अलीगंज स्थित लोक सेवा आयोग की बाउंड्री पर बनाई जा रही पेंटिंग में स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा से जुड़े संदेश दर्शाए जा रहे हैं। इन चित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 40 वर्षों से वॉल पेंटिंग कर रहे कानपुर निवासी पप्पू भाई इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। शहर में उन्हें इस अभियान के तहत पेंटिंग बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, जो आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। वहीं, निराला नगर फ्लाईओवर पर बनाई गई वॉल पेंटिंग, जिसमें संदेश दिया गया कि पेड़ों की हमें कितनी आवश्यकता है अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन के सहारे ही चलना पड़ेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐ पी सेन सभागार में 66 वा गुजरात स्थापना दिवस समझ में छात्रों ने गुजरात की संस्कृत वेशभूषा में गुजराती गाने पर डांस करते हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर अमिता कनौजिया, प्रोफेसर दिनेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें