फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुंदरकांड व भजन संध्या के साथ सपनेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 09 May 2026 04:16 PM IST

चिनहट मल्हौर रोड स्थित सपनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के प्रथम शनिवार सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें जल संस्थान कर्मचारी भगवती प्रसाद वर्मा द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कराया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी भोला बाबा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सामाजिक व आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें