मलिहाबाद में शुक्रवार को अर्कवंशी समाज के लोगों ने मल्हिया पासी स्मृति द्वार लगाने का जमकर विरोध किया। साथ ही पूर्व मंत्री कौशल किशोर और विधायक जयदेवी मुर्दाबाद के खिलाफ नारेबाजी की। अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ट्रस्ट की अगुवाई सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर उक्त द्वार हटाए जाने सहित चार सूत्री मांगों के ज्ञापन को एसडीएम अंकित कुमार को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह अर्कवंशी ने बताया कि मलिहाबाद के मोहान तिराहे पर वर्तमान विधायक और उनके पति पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने जो मल्हिय पासी स्मृति नामक द्वार लगाया है इतिहास को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। क्योंकि महाराजा मल्हिय सिंह अर्कवंशी समाज से आते हैं। जिसको लेकर पूर्व समाज में आक्रोश है। उन्होंने विवादित द्वार को हटाने, सही ऐतिहासिक पहचान के साथ नया स्मृति द्वार लगाए जाने, दोषियों पर कठोर कार्यवाही और महापुरुषों के नाम छेड़छाड़ रोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि इतिहास, सम्मान और पहचान की लड़ाई है यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो समाज जनांदोलन करेगा। इस मौके पुलिस बल मौजूद रहा। मलिहाबाद विधायक ने लगवाया था द्वार मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल ने पिछले माह अप्रैल में गेट लगाया था। जिसको 22 अप्रैल को देर रात लगाने वाली कंपनी के लोगों ने हटवा दिया गया। जिसपर नाराज़ विधायक और उनके पति जयदेवी कौशल 25 अप्रैल को उसी जगह सड़क के किनारे द्वार लगवाने के लिए प्रवास पर बैठे थे। जिसमें कई पासी संगठन शामिल हुए थे। 30 अप्रैल को स्मृति द्वार पुनः उसी जगह लगने पर प्रवास खत्म किया गया था।