कहने को तो लखनऊ स्मार्ट सिटी बन चुका है पर शहर के बस स्टॉप की हालत जर्जर बनी हुई है। ये इलाका है अमौसी एयरपोर्ट के पास बने बस स्टाप का। जहां पर न तो छत है और न ही बैठने के लिए कोई सीट। ऐसा ही हाल उससे एक किलोमीटर आगे कानपुर रोड स्थित नादरगंज मोड बस स्टॉप का है। यहां भी छत नहीं है। यात्रियों को बस के इंतजार में पेड़ के नीचे खड़ा होना पड़ता है।