पांच दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद होने लगी है। शनिवार को मौसम साफ हुआ तो किसान खेतों में पहुंच गए। खेत में काटकर छोड़ी गई धान की डूबी फसल को सुखाने के लिए किसान जुगत करने में जुट गए है। किसानों ने बताया कि धान की फसल भीगने से उसमें अंकुर फूटने लगे हैं। इससे दाना सड़ने की कगार पर पहुंच गया है।