फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएमएस में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर लगी प्रदर्शनी, इसरो वैज्ञानिकों ने साझा की अंतरिक्ष की जानकारी

गोमतीनगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) प्रथम कैंपस के ऑडिटोरियम में सिटी मांटेसरी स्कूल और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रहों और इसरो के अभियानों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदर्शित की गईं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की उपलब्धियों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर स्पेसक्राफ्ट ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट, इस्ट्रैक बेंगलुरु की हनी गुप्ता, इस्ट्रैक बेंगलुरु के एमआर राघवेंद्र, जीडीएलएएससी, इस्ट्रैक लखनऊ के एमएम जहीर तथा सीएमएस लखनऊ की मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गांधी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडलों और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित प्रस्तुतियों को देखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें