फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सभी विधाओं के लेखकों को किया जाएगा सम्मानित

परिवर्तन चौक स्थित मंतर रेस्टोरेंट में अवधी विकास संस्थान की ओर से 17वीं तुलसी जयंती एवं ‘अवधी दिवस’ के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘अवध-गौरव’ एवं ‘अवध-अस्मिता’ सम्मान समारोह-2026 और ‘सांस्कृतिक संध्या’ को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समारोह में साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी विधाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य अवधी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा इसके लिए काम कर रहे साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना है। समारोह में साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम के माध्यम से अवधी की समृद्ध परंपरा और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रेसवार्ता में आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों की भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें