लखनऊ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर घूमने आए लोगों ने दावा किया गया है कि उनसे प्रति व्यक्ति 15 रुपये वसूले गए जबकि एलडीए ने निशुल्क प्रवेश तय किया था। लोगों ने कहा कि उन्हें एक सफेद पर्ची दी गई जिस पर अंदर प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या लिखी हुई थी। विरोध करने पर प्रवेश बंद हो गया है और अब पर्ची भी नहीं दी जा रही है।