लखनऊ में ‘रंग दे बसंती’ मुहिम के तहत केल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर युवाओं ने पेंटिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को प्रदर्शित किया। युवाओं ने चित्रों के माध्यम से 2017 से पहले की स्थिति को काले रंगों में दर्शाते हुए डर, अपराध और गुंडागर्दी का माहौल दिखाने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी ओर विकासशील उत्तर प्रदेश की तस्वीर को रंगों के माध्यम से उकेरा गया। युवाओं ने बताया कि पहले प्रदेश में डर का माहौल होने की बात कही जाती थी, जबकि अब कई शहरों में मेट्रो, एक्सप्रेसवे और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है। उनका कहना है कि प्रदेश में निवेश का माहौल भी बना है और इन्वेस्टर्स उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं। युवाओं ने पेंटिंग के जरिए प्रदेश में हुए बदलाव और विकास को अपनी रचनात्मकता से सामने रखा।