फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोड पर भरा हुआ है गंदे नाले का पानी, नहीं हो रही सफाई

लखनऊ के सिटी स्टेशन नियर शिक्षा भवन जगत नारायण रोड पर राजकीय जुबली इंटर कॉलेज का छात्रावास के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है। छात्रावास में रोड पर एक नाला बना हुआ है। उस पर से भारी वाहन गुजरने है। नाले के ऊपर लगा पत्थर टूट चुका है। वाहन छात्रावास के अंदर प्रवेश कर तो जाते हैं पर नाले का पानी वहां इकट्ठा हो जाता है क्योंकि पत्थर टूटा होने के कारण नाले का पानी आगे नहीं बढ़ पाता इस नाले का पानी इकट्ठा होकर दुकान के आगे व रोड पर फैला हुआ है। यहां पर पांच दुकानें जो कि कार वॉशिंग का काम करती थी लगभग तीन या चार महीने से बंद पड़ी हैं। नगर निगम द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया था कि आप के द्वारा धुलाई करी जाने वाले वाहनों का पानी रोड पर आता है जिससे रोड टूट रही है। अगर आपने यह कार्य बंद ना किया तो आपकी दुकान सील कर दी जाएगी जिसके चलते दुकानदारों ने कार वॉशिंग का काम बंद कर दिया फिर भी रोड पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें