फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा...आपसी विवाद की बात सामने आई

नवाबगंज के कोल्हमपुर बाजार में शुक्रवार की रात आरती (36) की पति गुनीराम ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच की बात कह रही है। गुनीराम का घर चौराहे पर है। वह घर के सामने फल बेचता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार करने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पति वहां से चला गया। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें