फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस ने दिखाई मानवता, वृद्ध महिला का कराया इलाज

गोसाईगंज थाना पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक असहाय वृद्ध महिला के इलाज की व्यवस्था कराई। बाजार वार्ड के सदरपुर करोरा निवासी करीब 80 वर्षीय कौशल्या मंगलवार दोपहर अपने बेटे और बहू की शिकायत लेकर ठाणे पहुंची थीं। बुजुर्ग ने बताया कि उसके बेटे ने उनके गहने रख लिए हैं। यही कारण है कि वह अपने कूल्हे का इलाज नहीं करा पा रही हैं। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक वृद्ध महिला की खराब शारीरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें मोहनलालगंज स्थित विद्या हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनका कूल्हा अप्रैल 2025 में टूट गया था, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण अब तक उपचार नहीं हो सका था। पुलिस की इस पहल से भावुक हुई वृद्धा की आंखों से आंसू छलक पड़े। गोसाईगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसे ‘मित्र पुलिस’ की मिसाल बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें