फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस को सूचना देना युवक को पड़ा भारी, नाराज आरोपी ने चापड़ से किया हमला

गुडंबा के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर मारपीट की सूचना पुलिस को देना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि सूचना देने से बौखलाए युवक ने पहले गाली-गलौज की और फिर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर की विजय कुंज कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे टेढ़ी पुलिया चौराहे पर दो युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। उन्होंने मारपीट की सूचना गुडंबा पुलिस को दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज पुरानी बस्ती निवासी रोशन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पास की दुकान में रखा चापड़ उठाकर उन पर हमला कर दिया। वार से शिवकुमार के हाथ और पीठ पर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उल्टा शिवकुमार पर ही मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें