लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीजीटी परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें अचानक परीक्षा की जानकारी मिली, जिससे तैयारी को लेकर परेशानी हुई। वहीं कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान और पाठ्यक्रम आधारित बताया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र के बाहर छात्र-छात्राएं पेपर पर चर्चा करते नजर आए। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।