काकोरी के दोना गांव निवासी मजदूर का शव बुधवार शाम पांच बजे आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस लाइन किनारे भलिया गांव के पास मिला। मजदूर एक दिन पहले ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए 80 हजार रुपये लेकर गांव के ही युवक के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना पर एसीपी काकोरी समेत दुबग्गा काकोरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम समय तक मौजूद रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने शव को नही जाने दिया और आरोपी को मौके पर लाये जाने की बात कहकर रोते बिलखते रहे।