फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नौतपा में जिंदगी पर भारी पेट की आग, जोखिम में डालकर काम करते नजर आए

डालीगंज हाथी पार्क के पास नौतपा की भीषण गर्मी के बीच श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के जान जोखिम में डालकर काम करते नजर आए। मानसून में जलभराव से बचाव के लिए पार्क के नीचे बने डक्ट की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, जहां मजदूर अंधेरे, गर्मी और कीचड़ के बीच अंदर उतरकर गंदगी बाहर निकाल रहे हैं। तेज धूप और लू के चलते लोग बेहाल हैं, वहीं श्रमिक बिना दस्ताने, मास्क या अन्य सुरक्षा साधनों के काम करने को मजबूर हैं। पूछने पर एक श्रमिक ने खुद को ठेके पर कार्यरत बताया, जबकि दूसरे ने नगर निगम से जुड़े होने की बात कही। इससे पहले भी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम के दौरान कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन लापरवाही अब भी जारी है। यह दृश्य साफ दर्शाता है कि नौतपा की तपिश में भी मजदूरों के लिए पेट की आग जिंदगी पर भारी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें