अनादि संस्था की ओर से राय उमानाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार को 'अब बस भी करो यार' नाटक का मंचन किया गया। नाटक में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को दिखाया गया। निर्देशन संदीप देव ने किया और इसे लिखा मनोरमा श्रीवास्तव ने। नाटक का प्रस्तुतिकरण किया मुन्नी देवी ने। मंच पर अनिल कुमार, विशाल श्रीवास्तव, आदित्य मिश्रा, गुरुदत्त पांडेय, मनोज वर्मा, मुकुल चौहान, बसंत मिश्रा, निरुपमा राहुल और अंशिका सक्सेना ने सशक्त अभिनय किया।