गोमतीनगर स्थित हाईकोर्ट परिसर में अवध बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिवक्ता आई.बी. सिंह द्वारा लिखित पुस्तक 'नेताजी–भारत की अनकही गाथा' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन राय रहे। इस अवसर पर हरी ओम पांडेय, सुनीता एरोन, सेवानिवृत्त पत्रकार आर.पी. शाही, डॉ. शैलेंद्र शर्मा अटल, एल.पी. मिश्रा और राकेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए पुस्तक को उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को सामने लाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।