मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीनों पर कथित अवैध कब्जों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अफसर नाजायज कब्जे करा रहे हैं और सवाल किया कि “ये जुल्म आखिर कब तक होते रहेंगे।” मौलाना ने मांग की कि मामले के समाधान के लिए शिया समुदाय के पांच लोगों की एक कमेटी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि कमेटी निष्पक्ष होनी चाहिए और उसमें डीएम का कोई करीबी या प्रभाव में काम करने वाला व्यक्ति शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट की संपत्तियों को सुरक्षित रखने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी उठाई।