लखनऊ के चिनहट के देवा रोड स्थित नौबस्ता कॉलोनी में नगर निगम की गाड़ियां खड़ी करने के स्तर में अपार्टमेंट के सामने होने की वजह से कूड़े की गाड़ी दिनभर अपार्टमेंट के सामने खड़ी रहती थी जिसको लेकर अपार्टमेंट के लोगों ने उसमें ताला लगा दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपार्टमेंट के बाहर गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया और कहा कि अपार्टमेंट के लोगों ने कर्मचारियों को मारा है। मौके पर तीन थाने की पुलिस मौजूद है। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।