फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निगोहा में इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

निगोहा के मदाखेड़ा चौराहा स्थित विंध्यवासिनी इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें