फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मौलाना खालिद रशीद बोले- तिरंगे के लिए बचपन से ही बच्चों में जज्बा पैदा हो

लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि “मुल्क के तिरंगे के लिए बचपन से ही बच्चों में जज्बा पैदा होना चाहिए।” हाल ही में आरएलडी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय खुशहाली का रास्ता खेत-खलिहानों से होकर जाता है। किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किए बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें