फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण

लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष के. एन. तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के माध्यम से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें