फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मेहंदी घाट पर 10 दिन बाद फिर शुरू हुई नाव सेवा, पीपे का पुल टूटने से बढ़ी थी परेशानी

मेहंदी घाट पर पीपे वाला पुल टूटने के कारण लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन प्रशासन ने घाट पर चल रही नावों को बंद करा दिया था। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। अब करीब 10 दिन बाद मेहंदी घाट पर एक बार फिर नाव का संचालन शुरू हो गया है। नाव चलने से पुल टूटने के कारण प्रभावित लोगों को आवागमन में राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपे वाला पुल टूटने के बाद नाव ही आवागमन का प्रमुख साधन बनी हुई थी। प्रशासन द्वारा नाव बंद कराए जाने के बाद लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब दोबारा नाव सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें