फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला दिवस पर दुर्गा वाहिनी की विशेष बैठक, 85 महिलाओं को किया सम्मानित

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 05:24 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को फैजुल्लागंज में दुर्गा वाहिनी की विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें महिलाओं ने गीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने 85 महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिलाओं को समाज में उनकी भूमिका और सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को एकजुट होने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें