कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शेख मोहम्मद इब्राहिम की 25 वर्षों की संगीतमय यात्रा ‘लय और सुर के सफर’ का रजत जयंती समापन समारोह आयोजित हुआ। उस्ताद अल्ला रक्खा और जाकिर हुसैन को समर्पित इस संध्या में इब्राहिम के निर्देशन में 11 सदस्यीय ‘राग यात्रा इंटरनेशनल फ्यूजन बैंड’ ने राग मिश्र किरवानी और दरबारी पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। दिव्यांशी राज और विद्युत गांगुली ने तबला वादन किया। बाल कलाकार अनुज महेंद्रू ने गजलें सुनाईं, जबकि नलिनी त्रिपाठी ने लोकगीतों से समां बांधा।