इंदिरानगर के बी ब्लॉक निवासी रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे व सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। गाजीपुर पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुधाकांत के बेटे ठेकेदार कार्तिकेय मिश्र के मुताबिक, पिता 15 साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था। पिता तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। शनिवार को रात में कार्तिकेय अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने गए थे। घर पर मां इंदिरा और पिता थे।