गुडंबा पुलिस ने मो दानिश की हत्या में फरार चल रहे वांछित आदिलनगर निवासी साबिर और उसकी पत्नी रईसा बानो के घर बुधवार को डुगडुगी पिटवाकर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस के माध्यम से दोनों आरोपियों को एक माह के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। तय समय में हाजिर न होने पर आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।