सुभाष रावल पुणे से लखनऊ के 28 नवंबर को शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय अपने स्पेशल चाइल्ड सत्यजीत की पेरेंट्स मीट कांफ्रेंस में आए थे। इसके बाद वाराणसी फिर राम मंदिर दर्शन किए। अयोध्या से सीधा पुणे की फ्लाइट 3 दिसंबर को थी। अयोध्या में बताया गया कि लखनऊ जाए वहां से 4 दिसम्बर को फ्लाइट लखनऊ वाया दिल्ली होकर पुणे जाएगी। सविता रावल बताती है कि वह पूरे परिवार के साथ गुरुवार शाम 4 बजे लखनऊ सड़क मार्ग से आ गई। जिसमें बाद पुणे की उड़ान का लगातार समय बढ़ता गया, वहीं दोपहर 2 बजे बताया कि पुणे की उड़ान को रद्द कर दिया गया है। अब सविता और उनका परिवार सड़क मार्ग के जरिए दो दिन का सफर और 50 हजार रुपए खर्च के पुणे अपने घर पहुंचेंगी।