बख्शी का तालाब कस्बे में मीट बाजार के सामने हाइवे किनारे एक बंद घर में मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे लोहे के एंगल से लटका पाया गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,मृतक उमेश रावत 46 वर्ष बाजार में पल्लेदारी का काम करता था। भतीजे हंसराज ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। मृतक अपनी बुजुर्ग मां शिवप्यारी के साथ दूसरे घर में रहता था यह घर बंद पड़ा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।