राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित नत्था चौराहे के पास इन दिनों एक अनोखा पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में स्ट्रीट डॉग्स की बाकायदा पूरी ‘यूनियन’ बनाई गई है और उन्हें अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसमें शेरा को प्रधान, मोमो को अध्यक्ष, बाउंसर को उपाध्यक्ष और मांजा को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य डॉग्स को भी अलग-अलग पदों पर शामिल किया गया है। पोस्टर ‘समस्त डोगेश भाई समाज’ की ओर से लगाया गया है। इसमें यूनियन का नाम ‘ऑल इंडिया देसी डॉग एसोसिएशन’ रखा गया है। सड़क किनारे लगे इस अनोखे पोस्टर को देखकर राहगीर भी रुककर इसे पढ़ते और तस्वीरें लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है।