लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर जिले की सीमा के पास लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में शनिवार भोर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाली हिच पिन टूटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे की बैरिकेडिंग पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर उसके नीचे दब गए। सभी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लादकर चार मजदूर लखनऊ की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर इलिचपुर गांव निवासी पीतांबर रावत (35) चला रहे थे। उनके साथ इसी गांव के संदीप रावत (25), पवन रावत (25) और सराय नजर गांव निवासी बलराम रावत (35) सवार थे।