फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में हुई जोरदार बारिश, ऑफिस जा रहे लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे ली शरण

राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने करवट लिया और सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया, लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बदलाव का अनुमान जताया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही और दिनभर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें