फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में एटीएम कार्ड बदलकर 30 लाख की ठगी, दो अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार

ishwar ashish Updated Sun, 15 Feb 2026 04:42 PM IST

अपराध शाखा लखनऊ और मडियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लाखों रुपये निकालने वाले दो शातिर अंतरराज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 181 एटीएम कार्ड, चार कूटरचित आधार कार्ड, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब तीन साल से लखनऊ समेत कई राज्यों में सक्रिय थे। अब तक करीब 100 से अधिक लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से लगभग 30 लाख रुपये निकाल चुके हैं। आरोपी खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते थे और मदद के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें