फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में बीच सड़क पर हुआ गड्ढा, हादसे से बचाने को लोगों ने लगाईं पेड़ की शाखाएं

जानकीपुरम गार्डन फेस-2 के सेक्टर-जे चौराहे पर बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हो जाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरने से वाहन चालकों को इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने राहगीरों को सचेत करने के लिए गड्ढे के आसपास पेड़ की शाखाएं लगा दी हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा होने से यह गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल पेड़ की शाखाएं लगाकर वाहन चालकों को सावधान किया जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के बीच सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है, इसलिए जल्द कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें