फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में दुकानदारों ने खुद तोड़ी दुकानें

अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर के सामने सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। दुकानदार सचिन भट्ट ने बताया कि वे अपनी दुकान का वही हिस्सा तोड़ रहे हैं जो अतिक्रमण में आता है। वहीं, 40 साल से दुकान चला रहीं विमला देवी भावुक होकर कहती हैं कि इसी दुकान से उनका परिवार चलता है और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे कहां जाएं। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में भावनात्मक माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें