फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक आम महोत्सव-2026 का होगा आयोजन, उद्यान मंत्री ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026' का आयोजन 03 से 05 जुलाई, 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सम्मान देना और उत्तर प्रदेश की बागवानी फसलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में स्थापित करना है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में वर्गीकृत हैं। उत्तर प्रदेश देश में आम उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, जहाँ 3.27 लाख हेक्टेयर में 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 26.22 प्रतिशत है। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें