जानकीपुरम निवासियों को इस बार जल भराव से नहीं जूझना पड़ेगा। नहर रोड के शुक्ला चौराहा से मुलायम तिराहा होते हुए एसबीआई कॉलोनी तिराहे तक कवर नाला बनाकर उसे वहां मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। अवस्थापना निधि से 3.79 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का निर्माण एलडीए द्वारा किया जा रहा है। नाला बनने से शौर्य विहार, आदर्श विहार, मौर्य विहार, सरस्वतीपुरम, सैदपुर गांव के निवासियों को रहता मिलेगी।