विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। हरदोई से दो महिलाएं आई थीं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार को रोक लिया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह पिछले एक महीने से हरदोई के संडीला थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन चोरी और मारपीट के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कार्रवाई न होने से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार से गंज थाने में पूछताछ की जा रही है।