लखनऊ का हजरतगंज नो पार्किंग जोन है। क्रेन से रोज वाहन उठाए जाते हैं। लोगों के चालान कट रहे हैं पर उसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। सड़क के किनारे एक नहीं दो लाइन में फोर व्हीलर खड़ी है जिसके चलते जाम की स्थिति बनी हुई है और उसमें एंबुलेंस भी फंसी हुई है। एंबुलेंस लगातार सायरन बजा रही है पर खड़ी गाड़ियों में बैठे लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ता।