लखनऊ के विकासखंड बक्शी का तालाब में मिशन शक्ति के तहत कुम्हरावां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आज कन्या पूजन का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे व खंड शिक्षा अधिकारी बी के टी प्रीती शुक्ला द्वारा 81 बालिकाओं के पैर धुलकर, सभी बच्चियों को टीका, आलता,चुनरी व पुष्प वर्षा के साथ नवमी भोग लगाया गया। कन्या पूजन के उपरांत सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बीकेटी प्रीती शुक्ला ने कहा भारतीय परंपरा में कन्या देवी का रूप होती है। नवमी के दिन देवी रूपी कन्याओं का पूजन कर उन्होंने सभी को रामनवमी की बधाई दी। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, अनुराग सिंह राठौड़, ममता यादव, विशाखा सहगल, तहजीब फातिमा व विनीत उपस्थित रहे।