कृष्णानगर स्थित केसरीखेड़ा आरओबी के दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम तेज हो गया है। रविवार को रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद कर दी गई। अभी यह दोपहिया वाहनों के लिए खुला हुआ था। आवागमन अब कनौसी रेलवे क्रॉसिंग की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे कई लोग जाम में फंसे। सेतु निगम अफसरों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी तरफ पिलर बनाया जा रहा है। किसी हादसे से बचने के लिए आवागमन रोका गया है। अब पिलर बनने और ओवरहेड हिस्से को जोड़ने के लिए गार्डर रखने के बाद ही क्रॉसिंग दोपहिया व पैदल आवागमन के लिए खोला जाएगा।