फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कोकोरो आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय सूक्ष्म कला प्रदर्शनी 'कलोराथॉन ओपन 2026' का आयोजन

कोकोरो आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय सूक्ष्म कला प्रदर्शनी 'कलोराथॉन ओपन 2026' का आयोजन एक से 15 नवंबर तक किया गया। प्रदर्शनी में भारत के 25 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित शीर्ष 25 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें देशभर के कलाकारों की सूक्ष्म कला, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रो. (डॉ.) वंदना सहगल के क्यूरेशन में आयोजित इस प्रदर्शनी के प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल में रूप चंद, जय कृष्ण अग्रवाल और प्रो. सहगल शामिल रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। साथ ही सूक्ष्म कला की विशिष्ट विधा को प्रोत्साहित करने और कला प्रेमियों को उत्कृष्ट कलाकृतियों से रूबरू कराने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें