केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर ठेला लगाने वाले प्रियांशु बताते हैं-अभी हमारे पास कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले से है, जिससे काम कर रहे हैं। हमारे यहां मरीजों के परिजन खाना खाने आते हैं। सुबह से रात लगभग 10 बजे तक ठेला लगता हैं। गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद या तो बंद कर देंगे या लकड़ी /कोयला से काम चालाने का प्रयास करेंगे। कई ठेले वाले गैस नहीं होने से ठेले लगाना बंद कर दिए हैं।