लखनऊ के केजीएमयू के एचआरएफ मेडिकल स्टोर में मरीजों को नही मिल पा रही दवाएं, परेशान मरीज बाहर निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने को हो रहे मजबूर। कमला देवी गोंडा से आई उन्होने बताया कि कुछ दवाएं मिल गई, लेकिन बाकी बची दवाएं बाहर मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ेंगी। उरई जिले से पहुंची कृष्णा का भी हाल यही रहा। वहीं लखनऊ के फैजुल्लागंज से एचआरएफ काउंटर के बाहर मौजूद निशा शुक्ला ने बताया कि उन्हे कुछ दिनों से सर्दी जुकाम हैं, जब वह काउंटर पर दवा लेने पहुंची तो एक भी दवा नहीं मिली बोला गया कि बाहर मेडिकल स्टोर से ले लें। माल रोड जेहटा से पहुंची सुनीता गुप्ता ने कहा दवा ने होने पर सभी दवाओं पर टिक लगा कर दो गलत दवाएं दे दी, जब आज दोबारा से डॉक्टर को दिखाया तो बताया उसके बाद दवा बदलवाने पहुंचे, तो कहा कि दवा उपलब्ध नहीं हैं। सीतापुर के लालपुर से आई पूजा ने बताया कि वह 10 दिन से लगातार आ रही हैं। लेकिन, दवाएं नहीं मिल पाईं।